सागर- मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का ऐतिहासिक फाइनल मुकाबला, जैसीनगर की टीम बनी चैंपियन

 

सागर जिले की सुरखी विधानसभा में मंत्री क्रिकेट महाकुम्भ का ऐतिहासिक फायनल मुकाबला खेला गया। जहां फाइनल में बांसा क्रिकेट क्लब और रियल स्टार जैसीनगर आमने-सामने थे। रोमांचक मुकाबले में रियल स्टार जैसीनगर की टीम ने शानदार खेल की बदौलत खिताब अपने नाम कर लिया। जिसके बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने विजेता टीम को शील्ड और नगद देकर सम्मानित किया। यह मुकाबला जैसीनगर के गोविन्द स्टेडियम के खेला गया था।

फायनल मैच में मैदान पर हर गेंद और हर रन के साथ रोमांच चरम पर पहुंचता गया। दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खिलाड़ियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिससे यह मुकाबला लंबे समय तक याद किया जाएगा। फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए अनिमेष राजपूत (रियल स्टार जैसीनगर) को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज का सम्मान प्रदान किया गया। वहीं घातक गेंदबाजी के लिए बेस्ट बॉलर का पुरस्कार कुलदीप चांदोनी करैया को मिला। पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार खेल दिखाने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब कुलदीप दुबे (रियल स्टार जैसीनगर) को दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि खेल जीवन को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। इससे युवाओं में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस दौरान मंत्री ने कहा की युवा शक्ति संगठन से जुड़े खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं का आगामी समय में ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के विशाल मंच पर भव्य सम्मान किया जाएगा साथ ही उन्हें सुनिश्चित उपहार भी दिए जाएंगे। इसके अलावा साल 2027 में जैसीनगर के बड़े महादेव मंदिर में 10 दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित करने की घोषणा भी की, जिसमें जिले भर के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

वहीं युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि जैसीनगर की धरती प्रतिभाओं की जन्मभूमि रही है। यहां के युवा यदि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें तो वे प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बना सकते हैं। इस मौके पर कई लोगों की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.