सागर- अचानक निरीक्षण करने पहुंच गई नपाध्यक्ष, बोली गुणवत्ता से समझौता न हो |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के बीना में नगर पालिका अध्यक्ष अचानक नवनिर्मित संजीवनी क्लीक्निक और बस स्टैंड पर निर्माणाधीन दीनदयान रसोई का निरीक्षण करने पहुंच गयी। इस दौरान उन्होंने बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही ज़रूरी दिशा निर्देश भी दिए।
बताया जा रहा है की बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने उपयंत्री जयदीप शाक्यवार के साथ चंद्रशेखर वार्ड में बन रही संजीवनी क्लिनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लिनिक का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली। इस दौरान नपाध्यक्ष लता सकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि संजीवनी क्लिनिक निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। जिसको जल्द ही संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।

 

जिससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने बस स्टैंड के पास निर्माणाधीन दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा की।
नपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए की काम को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि दीनदयाल रसोई के शुरू होने से जरूरतमंद और श्रमिक वर्ग को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद के अलावा नगर पालिका के अधिकारी , कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 


By - sagar tv news
14-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.