सागर- खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन, किसानों की चार सिंचाई की मोटर जब्त |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के खुरई में बीना नदी से किसानों द्वारा फसलों की सिचांई की जा रही थी। इस खबर को सागर टीवी न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ दिखाया था। जिसके बाद इसका असर भी देखने को मिला है। जहां खबर के बाद खुरई सीएमओ राजेश मेहतेले ने अपनी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण कर किसानों की चार सिंचाई की मोटर जब्त की है। बता दें की बीना नदी से दो जिले के किसान सिंचाई करने की खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया था। जिसके बाद प्रशासन ने कार्यवाई की।
सीएमओ राजेश मेहतेले, उपयंत्री शैलेन्द्र सिंह ने बीना नदी में नगर की जल सप्लाई के लिए संचित किए गए जल (स्टॉपेज) का निरीक्षण किया। उन्होंने जल आपूर्ति व्यवस्था के प्रभारी रामगोपाल अहिरवार को साफ़ निर्देश दिए कि जल संचय का उपयोग केवल नगर की जलापूर्ति व्यवस्था में ही किया जाए। कोई भी व्यक्ति या आसपास के किसान संचित जल का उपयोग किसानी कार्यों में ना करें। इसकी विशेष निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि स्टॉपेज में पर्याप्त मात्रा में जल का संचय बनाए रखें। इसके लिए नदी के ऊपरी हिस्से में जमा पानी को भी स्टॉपेज में शिफ्ट करवाने की कार्यवाही शुरू करें।
सीएमओ ने कहा कि इस साल भी नगर में किसी भी प्रकार का जल संकट नहीं होगा। पर्याप्त जल, स्वच्छ जल और निरंतर सप्लाई इस ग्रीष्म कालीन सत्र में बिना किसी रुकवाट के होती रहेगी। लेकिन फिर भी जल उपभोक्ताओं से आग्रह है कि पानी का सदुपयोग करें। व्यर्थ जल की बर्बादी ना करें। खुरई को जल संकट से हमेशा की तरह मुक्त रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने संचित जल की निगरानी रखने के निर्देश दिए।