संगठन को चैलेंज देकर चकमा देता था शराब तस्कर, कार में शराब समेत पकड़ा गया
भोलेनाथ की नगरी जहां पर आस्था की गंगा बहती है। दूर-दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शनों के लिए आते हैं। ऐसे पवित्र स्थान के पास अवैध शराब का खेल खेला जा रहा है। शराब का धंधा जमकर फल फूल रहा है। महा शिवरात्रि की रात में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दमोह जिले के बांदकपुर में एक कार से अवैध शराब बरामद की गयी है। हैरानी की बात ये है की प्रेस लिखी हुए वाहन में शराब पकड़ी गयी है।
मामले में हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर चौकी पुलिस ने कार्यवाई को अंजाम दिया। कार से बड़ी संख्या में शराब जप्त की गयी है। साथ ही दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। शराब को पकड़वाने में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की संयुक्त रूप से मुख्य भूमिका रही। संगठन के लोगों के मुताबिक जिस शराब तस्कर विनोद दुबे को पकड़ा गया है। जो बांदकपुर क्षेत्र का सबसे बड़ा शराब माफिया है। जो हमेशा संगठन के लोगों को चैलेंज दिया करता था।
बताया जा रहा है की नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान पुलिस को सूचना दी गयी। बताया गया की रात करीब डेढ़ बजे पेट्रोल पंप के सामने रोड पर बांदकपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद क्रेटा कार में एक दर्जन से ज्यादा पेटी अवैध शराब जप्त की गयी है।
आरोपी विनोद दुबे निवासी बांदकपुर वहीं दूसरा आरोपी विजय लोधी गांव हरदुआ चुंगल, का रहने वाला है। भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों का कहना है की दोनों आरोपी बेल्थरा शराब दुकान से अवैध शराब ले जाकर भोलेनाथ की नगरी बांदकपुर में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। आरोप है की भोलेनाथ के मंदिर के चारों तरफ यह अवैध शराब फल फूल रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाई की और मामले की जांच भी शुरू की।