Sagar - बारात में गोली मारने वाले दूल्हे के दोस्त को भेजा जेल, दो नए आरोपी पुलिस ने पकड़े

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान बैंड बजा रहे किशोर के मर्डर में पुलिस ने 2 और युवकों को आरोपी बनाया है। नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप ने बताया कि इन दोनों ने मर्डर की घटना के बाद मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल के हथियार को ठिकाने लगाने के साथ भागने में मदद की थी। नए आरोपियों में प्रशांत का दोस्त सत्यम कुर्मी व अनमोल सोनी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है और वारदात के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जा रही है। वहीं रविवार को मुख्य आरोपी प्रशांत को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया, गया है।

 

 

 

गुरुवार 12 फरवरी को इतवारा बाजार क्षेत्र में रहने वाले भरत सोनी (मलहरा वाले) के बेटे मयंक की शादी थी, जहां रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के सामने स्थित टपरिया में रहने वाला विवेक पिता दिनेश बंसल उम्र 15 साल (मृतक), मोहल्ले के राम बंसल की बैंड पार्टी से बैंड बजाने गया था। बरात में नाच रहे आरोपी प्रशांत पटेल व उसके साथियों ने मृतक से राई की धुन बजाने का बोला, लेकिन थकान होने के कारण उसने कुछ समय मांगा। इसी बात पर से आरोपी प्रशांत ने गालियां देते हुए विवेक के सीने में गोली मार दी। गोली सीना चीरते हुए पार हो गई और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

 

 

 

घटना के बाद समाज के लोगों ने मोती नगर चौराहे पर चक्का जाम भी किया था और उन्होंने उसे समय मुख्य आरोपी को छोड़ने के आरोप लगाए थे बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद इस जाम को हटा दिया गया था और विवेक के अंतिम संस्कार की विधि कराई गई थी इसके बाद पुलिस ने जप्त किए गए कैमरे और सीसीटीवी खंगाल कर मुख्य आरोपी प्रशांत पटेल तक पहुंची थी


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.