सागर का मुस्लिम नौजवान भोलेनाथ की बारात का करता है स्वागत,बांटता है प्रसाद

 

कितनी प्यारी बात है की जिसने भी इंसानियत को अपना दोस्त बनाया है। उसने ही इस दुनिया को खूबसूरत बनाया है। जी हां सागर की मिसाल हमेशा गंगा-जमुना तहजीब की मिसाल रही है। इसी तरह सागर का एक नौजवान मुस्लिम भी है। जो हर शिवरात्रि पर धर्म और मजहब से ऊपर उठकर न सिर्फ बाबा भोलेनाथ की बारात का स्वागत करता है। बल्कि बारात में शामिल लोगों की खिदमत भी करता है। कहते हैं न की खिदमत से ही तो खुदा मिलता है। ये युवा है तिलकगंज स्थित झूला तिगड्डा के पास रहने वाले मुस्लिम युवक शोएब कुरैशी, हो हर साल शिव जी की बारात का स्वागत अपने अनूठे ढंग से करते हैं। इस दौरान उनके साथी भी मौजूद रहते हैं। यही नहीं शोएब महा शिवरात्रि पर ख़ास ठंडाई जो भांग से बनाई जाती है वह खुद लोगों को पिलाते हैं। साथ ही भांग ठंडाई के अलावा फल और प्रसाद में खीर का वितरण भी किया जाता है। शोएब कुरैशी जैसे युवा इंसानियत की मिसाल हैं।

बता दें की तिलकगंज स्थित हनुमान मंदिर से शिव बारात कटरा क्षेत्र तरफ निकाली जाती है। बारात कई प्रमुख जगहों से होकर निकलती है। जहां तिलकगंज स्थित झूला तिराहे पर शोएब समेत उनके साथियों नरेश, राजेंद्र, जिदान,अयान,हीरा, हर्ष और सौरभ समेत अन्य लोगों ने शिव बारात का स्वागत किया।

दरअसल ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब शोएब ने शिवरात्रि पर बारात का स्वागत किया हो। बल्कि वह पिछले कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। वह हर साल महा शिवरात्रि पर भोलेनाथ की बारात का इंतजार करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने साथियों के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है।


By - sagar tv news
16-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.