सागर-रील बनाते छात्र की गलती, खुरई डिग्री कॉलेज में मधुमक्खियों का हमला से 20 छात्र-छात्राएं घायल

 

सागर जिले के खुरई के डिग्री कॉलेज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक छात्र दूसरी मंजिल की गैलरी में मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान उसका हाथ पास में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से टकरा गया। फिर क्या था—हजारों की संख्या में मधुमक्खियां भड़क उठीं और गैलरी में मौजूद छात्रों पर टूट पड़ीं। देखते ही देखते कॉलेज परिसर में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। करीब 18 से 20 छात्र-छात्राएं मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। इनमें से 9 विद्यार्थियों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

 

 

छात्राओं ने बताया कि कॉलेज की दूसरी मंजिल की गैलरी में लंबे समय से मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। कई बार इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते उसे हटाया नहीं गया। घटना के दौरान कुछ छात्राओं ने खुद को दुपट्टे से ढंककर बचाने की कोशिश की, तो कुछ छात्र कक्षाओं के अंदर भाग गए, लेकिन तब तक कई लोग डंक का शिकार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज स्टाफ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

 

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए ज्ञापन भी सौंपा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। अब सवाल यह है कि अगर पहले ही छत्ता हटाया जाता तो क्या यह हादसा टल सकता था? फिलहाल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

 

 


By - sagar tv news
18-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.