सागर निवासी युवक की मौत, ओवरब्रिज के नीचे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

 

सागर जिले के ग्राम रोन कुमारी में उस वक्त मातम पसर गया, जब एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले से एक दुखद खबर सामने आई। दमोह देहात थाना क्षेत्र के सागर नाका चौकी अंतर्गत सरदार वल्लभभाई ओवरब्रिज के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटकर जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

 

 

घटना दमोह शहर के सागर नाका चौकी क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसकी मौके पर ही जान जा चुकी थी।

जांच के दौरान मृतक की पहचान मनोहर रजक पिता कमलापत रजक, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम रोन कुमारी, जिला सागर के रूप में हुई। युवक के शरीर की स्थिति बेहद क्षत-विक्षत थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रेन की टक्कर काफी तेज रही होगी।

 

 

 

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला कुछ और है कि या फिर यह एक दुर्घटना है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

दमोह देहात थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

 

 

इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.