सागर- मौसम का फिर बदला मिज़ाज,हुई हल्की बूंदाबांदी, किसानों को सताने लगी चिंता |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। जिससे बेमौसम बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम में भी ठंडक घुल गयी है। बीना और खुरई क्षेत्र में फरवरी महीने में मौसम ने अचानक करवट ली है। गुरुवार को सुबह के समय बीना में हल्की बौछार हुईं। तो वहीं खुरई में हल्की बारिश दर्ज की गई। अचानक हुए इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर से ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है।

 

 

बताया जा रहा है की सुबह बीना में जहां करीब 10 मिनट तक हल्की बौछार पड़ी। तो खुरई में करीब 15 मिनट तक हल्की बूंदाबादी हुई। बारिश भले ही कम समय के लिए हुई, लेकिन ठंडी हवा के कारण मौसम का मिज़ाज अचानक से बदल गया। सुबह से लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ सुबह से सड़कों पर निकलने वाले लोग ठंड से बचाव के गर्म कपड़े पहने हुए भी नजर आए। जबकि दो दिन पहले ही मौसम सामान्य था।

 

और तेज धूप पड़ रही थी।
किसानों का कहना है की इस समय गेहूं की फसल कटाई की हालत में है। ऐसे में बारिश के कारण गेहूं की चमक पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। खेतों में खड़ी फसल को देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है।

 

 


By - sagar tv news
19-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.