सागर में RAF का शक्ति प्रदर्शन! संवेदनशील थानों में फ्लैग मार्च, 47 जवानों ने संभाली कमान

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर रैपिड एक्शन फोर्स यानी Rapid Action Force की डी/107 बटालियन ने मध्यप्रदेश के सागर जिले में शक्ति प्रदर्शन किया। 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत संवेदनशील थाना क्षेत्रों में परिचय अभ्यास और फ्लैग मार्च किया जा रहा है। कमांडेंट जगदीश प्रसाद बलाई के निर्देशन में और उप कमांडेंट दीपक कुमार रैगर व सहायक कमांडेंट राजपाल चौधरी के नेतृत्व में 47 सदस्यीय दल ने मोर्चा संभाला। दो टीमों में पहुंचे जवानों ने जिले के संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।

 

 

 

RAF का गठन 7 अक्टूबर 1992 को दंगों और साम्प्रदायिक तनाव जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए किया गया था। देशभर में इसकी 16 बटालियन तैनात हैं। वर्तमान में 107 बटालियन को हिनोतिया, जिला रायसेन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार को राहतगढ़ थाना क्षेत्र में विशेष परिचय अभ्यास और फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक परिस्थितियों का अध्ययन किया गया। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की पहचान, असामाजिक तत्वों की जानकारी, जनसंख्या और साक्षरता दर जैसे अहम बिंदुओं पर डेटा जुटाया गया।

 

 

 

 

राजनीतिक संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं और जीवन रक्षक संगठनों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पूरे क्षेत्र का मानचित्र तैयार किया जाएगा, जिससे भविष्य में दंगा या तनाव की स्थिति बनने पर रणनीति तुरंत लागू की जा सके। फ्लैग मार्च में उप कमांडेंट दीपक कुमार रैगर के साथ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सिविल और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके और आम जनता का भरोसा प्रशासन पर मजबूत बना रहे।


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.