Sagar- अचानक सड़कों पर निकले सैकड़ों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान,जुटाई जरुरी जानकारी

 

सागर जिले के बीना में जब अचानक सैकड़ों पर रैपिड एक्शन फ़ोर्स के जवान मार्च करते हुए निकले तो लोग हैरान रह गए। सड़कों से होते हुए बीना में स्थानीय पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें हथियारों से लेश जवान शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक 16 से 20 फरवरी जिले के संवेदनशील थानों में यह दल परिचय अभ्यास और फ्लैग मार्च कर रहा है। रैपिड एक्शन फोर्स की 16 बटालियन भारत के अलग-अलग प्रदेशों के अलग-अलग जिलों में तैनात है। परिचय अभ्यास के दौरान थाना बीना में भौगोलिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक जानकारियां इकट्ठा की गई। इसमें क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता दर, असमाजिक तत्वों, सामुदायिक दृश्टि से संवेदनशील/अतिसंवेदनशील ईलाकों और बलवाईयों के अलावा दंगाईयों की सूची तैयार की गई।

 

 

 

 


साथ ही राजनैतिक संगठनों, समाजसेवी संगठनों और जीवन रक्षक संस्थानों की भी जानकारी हासिल की गयी। ताकि भविश्य में किसी प्रकार की कोई घटना या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित होने पर कंट्रोल किया जा सके। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि आरएएफ के जवानों ने शहर का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू हुआ जो शहर के स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, कच्चा रोड होते हुए थाना परिसर में समापन हुआ। जिसमें स्थानीय स्टाफ के अलावा आरएएफ के जवान शामिल हुए।--------


By - sagar tv news
20-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.