BJYM प्रदर्शन बना हंगामे का कारण, जिलाध्यक्ष का पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ते वीडियो वायरल

 

मध्यप्रदेश के सागर संभाग के छतरपुर में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब संगठन के जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी का पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में प्रदर्शन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ते हुए वे नजर आ रहे हैं, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, यह मामला भाजपा युवा मोर्चा के कांग्रेस के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन का है। प्रदर्शनकारी छत्रसाल चौराहे के पास स्थित राजीव कार्यालय के बाहर राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे और पुतला दहन करने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल ने पहले से ही बैरिकेड्स लगाए हुए थे।

 

 

 

 

इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हालात तब बिगड़ गए जब धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर आक्रोशित होकर जिलाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी एक पुलिसकर्मी की कॉलर पकड़ लेते हैं और तीखे तेवर दिखाते नजर आते हैं। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। वीडियो सामने आने के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

 

 

 

 

कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए हैं और कानून-व्यवस्था के सम्मान की बात कही है। वहीं भाजपा की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे घटनाक्रम ने छतरपुर की राजनीति को गर्मा दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित पक्ष इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।


By - sagar tv news
23-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.