Sagar - भंडारा करने आए युवक को दुश्मनों ने लाठी डंडों से पीट कर मार डाला

 

सागर जिले महाराजपुर थाना क्षेत्र हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की जान चली गई है पुरानी रंजिश को लेकर थाना क्षेत्र के समनापुर शाहजू गांव में यह है विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडे चले, इस घटना में तीन लोग घायल भी हैं
पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर सात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। मृतक युवक अभी यादव, निवासी ग्राम डेंचुआ, अपने तीन साथियों के साथ समनापुर शाहजू में आयोजित भंडारे में शामिल होने आया था। इसी दौरान वहां पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर टनटू यादव पक्ष से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
हमले में अभी यादव के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे और उसके साथियों को तत्काल देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अभी यादव ने दम तोड़ दिया।

 

 

 

 


मृतक के पिता लखन यादव ने महाराजपुर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर सात आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 118(1), 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस संबंध में महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप भदोरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का करीब 15 दिन पहले टनटू यादव से विवाद हुआ था, उसी रंजिश के चलते यह घटना हुई। फिलहाल नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।


By - sagar tv news
25-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.