Sagar-कौन है चंद्रलेश चौरसिया ? जिनका कटरबाजों ने घर में घुसकर मर्डर कर दिया,पुलिस धरपकड़ में जुटी

 

सागर शहर के पुरव्याऊ स्थित गणेश मंदिर के पास बुधवार देर शाम मर्डर की सनसनीखेज घटना ने इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां रहने वाले चंद्रलेश चौरसिया को उनके पड़ोसी रिश्ते के भतीजे ने मौत के घाट उतार दिया। उनकी पत्नी शशि प्रेम बाई चौरसिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

 

 

 

घटना के दौरान उनका 12 साल का मासूम बेटा घर में मौजूद था। वह हमला होते देख सहम गया। उसने भी मां को बचाने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसी और राहगीर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घायल दंपति को तुरंत सागर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रलेश को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी शशि की हालत गंभीर बनी हुई है और बीएमसी में उनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

इस वारदात को टोना टोटका कराने के शक में अंजाम दिया गया। हत्यारा रिश्ते में मृतक का भतीजा लगता है, उसने अचानक से अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की। 50 वर्षीय चंद्रलेश पर कटर से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

 

 

 


बताया जा रहा है हमला करने इलाके के ही कुछ कटरबाज है। जानकारी है कि इनमें से कुछ अपचारी हो सकते है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के इलाके में छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

चंद्रलेश मूल रूप से नगर निगम के वाहन विभाग में मास्टररोल पर कार्यरत थे। पुरव्याऊ में गणेश मंदिर के पास घर पर ही पत्नी के साथ समोसे का व्यवसाय चला रहे थे। मृतक के परिजन ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7.30 बजे रिश्ते का भतीजा अपने चार-पांच साथियों के साथ अचानक घर पहुंचा। वह उनके घर से दो घर दूर रहता है। उसे शक था कि चंद्रलेश और उनकी पत्नी टोना टोटका करते हैं। हालांकि इनके बीच संपत्ति का विवाद भी बताया जा रहा है।


By - sagar tv news
26-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.