Sagar - कटरबाजों के खौफ से सहमा सागर, बीच बाजार में चले कटर, फिर वो हुआ जो सोच नहीं सकते

 

सागर जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था, लगातार हो रही हत्याएं बढ़ते अपराधों, नशीले पदार्थों, अनैतिक गतिविधियों व अवैध शराब, जुआ, सट्टा के पनप रहे कारोबार, जिले के युवा नौजवानों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोक पाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित रहा है। सागर जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है

 

 

 

शहर में पिछले 24 घंटे में कटर चलने की तीन सनसनीखेत घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें एक घर में घुसकर मर्डर भी शामिल है, गुरुवार की शाम फिर शहर में कटर चलने की घटना हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली शिमला होटल के पास की है। घटना के बाद मुख्य आरोपी घटनास्थल से भाग गया। लेकिन उसके साथ वाले को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार राहतगढ़ बस स्टैंड के पास बाइसा मुहल्ला निवासी संकेत साहू गुरुवार की शाम किसी काम से कटरा आया था। इसी दौरान शाम करीब पौने सात बजे वह शिमला होटल के पास पहुंचा। इसी दौरान इतवारी टौरी निवासी आरोपी और उसका साथी सुरखी निवासी करण राजपूत उसे मिले और विवाद करने लगे। विवाद के दौरान इतवारी टौरी निवासी आरोपी ने संकेत साहू की पीठ में कटर मार दिया। जिससे करीब एक फिट लंबा घाव पीठ में हो गया। घटना होते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन मुख्य आरोपी कटर घुमाते हुए भाग गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने करण राजपूत नाम के युवक को पकड़ लिया। जो लोगों को धमकी देने लगा। जिसके बाद उक्त आरोपी को लोगों ने पीट दिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।


By - sagar tv news
27-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.