Sagar - सड़क पर तड़प रहा था बाइक सवार, तत्काल पहुंची 112 की टीम, पहुंचाया अस्पताल
सागर जिले के गढ़ाकोटा में दो बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गए। जिनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क किनारे बैठा तड़प रहा था। उसका साथ भी मामूली घायल था। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद इवेंट मिलते ही मौके पर तत्काल गढ़ाकोटा की 112 की टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किये घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। FRB टीम ने सजगता दिखाते हुए और मामले की गंभीरता को देखते हुए घायल समेत उसके साथ मौजूद व्यक्ति को लेकर अस्पताल पहुंची
जहां उसे समय पर इलाज मिल पाया। बताया जा रहा है की सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी थी। जिससे बाइक सवार हरिराम चढ़ार और धरम दास चढ़ार घायल हो गए। जिसमें हरिराम चढ़ार गंभीर घायल थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। तभी मौजूद लोगों ने 112 को कॉल किया। भोपाल से गढ़ाकोटा की टीम को इवेंट मिला। जिससे टीम तुरंत ही रवाना हुई। और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जिससे दोनों को समय से इलाज मिल गया।
घायलों में हरिराम चढ़ार केसली थाना अंतर्गत गुसोंरा गांव के वहीं धरम दास चढ़ार रहली के किशनगढ़ गांव के रहने वाले हैं। इस दौरान आरक्षक दीपनारायण शर्मा और पायलट सौरभ तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।------