सागर में दिखने लगे UGC परिणाम,विवि में बनने लगे बच्चों के गुट, UGC के विरोध में बंडा बंद रहा !

 

12 जनवरी 2026 को शिक्षण संस्थानों में UGC कानून को लागू किया गया था। लेकिन इसके विरोध की चिंगारी पूरे देश भर में उठी थी। जो अभी तक थमी नहीं है। न थमने का नाम ले रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में स्थगन आदेश भी जारी किया गया था। सागर जिले के बंडा में UGC को लेकर सवर्ण समाज में जमकर गुस्सा देखने को मिला। जहां इसके विरोध में बंडा नगर भी बंद रहा। दरअसल UGC को लेकर सवर्ण समाज ने विरोध प्रदर्शन की बात कही थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकजुट हुए। जहां नगर के सभी व्यापारियों और दुकानदारों ने भी उनका समर्थन करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

 

नगर के कृषि उपज मंडी से सवर्ण समाज के लोग काली पट्टी बांधकर शंखनाद करते हुए रैली के रूप में निकले और और यू.जी.सी कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही महापुरुषों डॉ. भीमराव अम्बेडकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद रैली कचहरी स्थित कीर्ति स्तंभ पहुंची। जहां शपथ ली गई कि जो पार्टी यू.जी.सी कानून लागू करेगी। उसके पक्ष में मतदान नहीं करेंगे। इसके बाद एसडीएम के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

 

इसको लेकर करणी सेना के नरेंद्र सिंह ने बताया की सागर अन्य जगहों समेत सागर में भी इस तरह के परिणाम आने लगे हैं। इसका असर देखने को मिलने लगा है सागर विश्वविद्यालय में बच्चों के गुट बनने लगे हैं। मारपीट की घटनाएं होने लगी हैं। इसका बच्चों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है।

अधिवक्ता ऋषि दुबे ने बताया की शिक्षण संस्थानों में इसे जातिगत भेदभाव कम करने लाया गया है लेकिन हकीकत ये है की इससे जातिगत भेदभाव बढ़ रहा है।

वहीं शैलेंद्र बुंदेला ने कहा की UGC काला कानून लागू कर जानबूझकर लड़ाने का काम किया जा रहा है।

 

 


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.