Sagar- बिल से मुंडी निकलकर झाँक रहा था कोबरा, सर्पमित्र ने पकड़कर डिब्बे में रख लिया SAGAR TV NEWS

 

सर्दी के मौसम में हाइबरनेशन (शीतनिद्रा) में जाने वाले जीव-जंतु तापमान बढ़ते ही अपने बिलों से बाहर निकालकर शिकार की तलाश में जुट गए हैं. ऐसे में कोबरा जैसे खतरनाक सांप भी रहवासी इलाकों में निकलने लगे हैं. सागर के उपनगर मकरोनिया के कृष्णा नगर में एक बिल से निकलकर बार-बार दूसरे बिलों में जा रहे कोबरा को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो स्नैककैचर को जानकारी दी. स्नैककैचर ने बड़ी मुश्किल के पहले तो बिल में घुसे कोबरा को बाहर निकलने पर मजबूर किया और बाहर आते ही दबोच लिया.

 

 

स्नैककैचर अकील बाबा को मकरोनिया नगर पालिका क्षेत्र के कृष्णानगर वार्ड से फोन पहुंचा था कि यहां एक मकान के पीछे पड़ी खाली जगह में काले रंग का सांप पिछले 2-3 से लगातार दिख रहा है और एक बिल से दूसरे बिल में जा रहा है, जिसको लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. जब तक स्नैककैचर अकील बाबा पहुंचे, तब तक सांप फिर से बिल में घुस गया, लेकिन बिल में लगातार पानी भरकर करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद सांप बिल से बाहर आया. तब जाकर बड़ी मशक्कत से अकील बाबा ने सांप को काबू में किया.

 

 


By - sagar tv news
28-Feb-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.