खेलने के दौरान 5 साल के मासूम बच्चे की ले ली जान, लाठी से युवक ने किया वार
संस्कृति मंत्री के क्षेत्र में अपराध बेलगाम हो रहे हैं। पहले एक 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी किये जाने की घटना सामने आई जिसने शर्मसार कर दिया। अब महज पांच साल के मासूम बच्चे का बुरी तरह से मर्डर कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। दोनों ही घटनाएं दमोह जिले के नोहटा थाना इलाके से सामने आई हैं। दोनों ही मामलों ने ने सोचने पर भी मजबूर किया। साथ ही हृदय विदारक इन घटनाओं ने झखझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है की 5 साल का मासूम बच्चा देवेंद्र घर से खाना खाकर पास ही खेलने के लिए गया था।
जहां किसी बात को लेकर सतीश आदिवासी नाम के युवक ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। वार इतने जोरदार थे की बच्चा सह नहीं पाया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भी ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और मामले को जांच में लिया। साथ ही आरोपी सतीश आदिवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की पुलिस ने बच्चे का पीएम कराने के बाद डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी है। साथ ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
दमोह जिले का नोहटा जो मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का गृहनगर है। वहां पर इस तरह की घटनाएं होना काफी सवाल खड़े करती हैं। नोहटा थाना क्षेत्र में एक 9 महीने की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत किये जाने की शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। इसके महज 12 घंटे बाद ही 5 साल के मासूम बच्चे का मर्डर कर दिया गया। दोनों ही घटनाएं काफी हैरान करने वाली हैं।
बच्चे के पिता भगवत सिंह ने बताया की देवेंद्र खाना खाने के बाद खेलने गया हुआ था तभी सतीश ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गयी। वहीं मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने जानकारी दी।