सागर में बोले स्वास्थ्य मंत्री सर्वाइकल कैंसर मुक्त म.प्र. बनाने बेटियों को वैक्सीन जरूर लगवाएं

 

सर्वाइकल कैंसर मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए बेटियों को वैक्सीन ज़रूर लगवाएं। मध्य प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद जल्द ही भरे जाएंगे। साथ ही पुरानी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना संस्कारों को प्रदर्शित करता है। यह बात सागर के गढ़ाकोटा में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कही। वह रहस मेले के समापन के मौके पर गढ़ाकोटा पहुंचे थे।

 

 

 


उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पुरानी परंपराओं को जीवित रखना और उनका क्रियान्वयन करना बड़ी बात है और ऐसा करना संस्कारों को प्रदर्शित करता है। यही काम विधायक और वरिष्ठ पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा की 14 और 15 साल की देश और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा के लिए आज से सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत और मध्य प्रदेश बनाने के लिए वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया गया है। जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से की है। वहीं सागर जिले में गढ़ाकोटा से इसकी शुरुआत की जा रही है।

 

 

 

 

 

उपमुख्यमंत्री बोले की विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के नेतृत्व में साथ ही मेला प्रभारी अभिषेक भार्गव ‘दीपू’ के मार्गदर्शन में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक गोपाल भार्गव आस्था और विश्वास का केंद्र बने हुए हैं। जिनका आदर ही आदेश बन जाता है

 

 

 

साथ ही बोले की मध्य प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सभी जिला अस्पतालों के खाली पद भरने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज भी शुरू किए जा रहे हैं। जिससे खाली पदों को भरना आसान होगा।

 

 

 


वहीं विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि यह रहस मेला अंत्योदय मेले का विस्तृत रूप है। जिसमें शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार के साथ शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जाता है। एक छत के नीचे शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिसमें दिव्यांग प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य परीक्षण समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.