Sagar- पैरेंट्स के लिए बड़ी राहत, स्कूल की बताई दुकान से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने नहीं होगी बाध्यता
आजकल स्कूल स्तर की पढ़ाई अभिभावकों के लिए बोझ होती जा रही है. मंहगी किताबें, महंगी यूनिफार्म और उसके ऊपर स्कूल द्वारा बताए गए दुकानदारों से खरीदने की मजबूरी में अभिभावकों की न सिर्फ जेब ढील होती है, बल्कि सबकुछ जानते हुए किताब विक्रेता और यूनिफॉर्म विक्रेता की मनमानी का शिकार होना पड़ता है.ऐसे में सागर जिला कलेक्टर की पहल पर जिला प्रशासन और निजी स्कूल संचालकों के बीच संवाद के बाद अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. बैठक में लिए गए फैसलों में अब अभिभावकों को महंगी पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा.
जिले के हर सरकारी और निजी स्कूलों में बुक एक्सचेंज प्रोग्राम चलाया जाएगा. जहां स्टूडेंट्स किताबें एक्सचेंज और दान कर सकेंगे. जिला प्रशासन किताब मेले लगवाएगा जहां उचित दामों पर किताब और कापियां मिलेंगी. वहीं, अब कोई भी स्कूल अभिभावकों को दुकान विशेष से किताबें और यूनिफार्म खरीदने को बाध्य नहीं कर सकेंगे, कलेक्टर संदीप जी आर के विशेष प्रयास और संवेदनशीलता के चलते आगामी शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि नहीं करने पर स्कूल संचालकों ने सहमति दी है.
इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द जैन ने जानकारी दी,