Sagar - घर की लड़ाई थाने तक आई, कोर्ट स्टे के बाद भी चल रहा निर्माण | SAGAR TV NEWS |

 

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के मधुकरशाह वार्ड मैं एक यादव परिवार में चल रहा संपत्ति का विवाद अब कोर्ट और थाना तक पहुंच गया है सोमवार को दीवार उठाने को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें निर्माण अधीन दीवार को गिरने को लेकर पीड़ित पक्ष से गीता यादव और उनके पति सोहनलाल ने एसपी ऑफिस में शिकायत की है शिकायत में बताया की मुकेश यादव गायत्री यादव सहित सात लोग पिछले कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहे हैं गाली गलौच दे रहे हैं उनके द्वारा जो हमारी जमीन में छज्जा के लिए लोहे के गाटर डाले जा रहे उसे पर कोर्ट का स्टे लगा हुआ है लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य जारी है, दूसरी तरफ जब हम लोगों ने अपनी जमीन पर दीवार उठाना शुरू किया तो गायत्री यादव के द्वारा उसको गिरा दिया गया है 

 
 
 
सोहनलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि गोपालगंज की गफ्फार गली में हम लोगों के परिवार का बटवारा हो चुका है जो मुकेश यादव को हिस्सा मिला है उसमें घर में आने जाने के लिए फ्रंट से दरवाजा है जिसमें वह सीधा रोड से घर में जा सकते हैं लेकिन जिस तरफ हमारी जमीन है वह उस दरवाजे से निकलना चाहती हैं अपने वाहन रखना चाहती है यानी कि वह हमारी जगह का इस्तेमाल करना चाहती इसकी शिकायत हम लोगों ने गोपालगंज थाना एसडीम, एसपी ऑफिस में की हैं सोहनलाल का कहना है कि हमारे पास जमीन की रजिस्ट्री है जिसकी हर जगह हमने कॉपी दी है जबकि मुकेश और उनके परिवार कह रहा हमारी जमीन अगर उनकी जमीन है तो वह रजिस्ट्री दिखाएं और अधिकारियों के सामने थाने में पेश करें ताकि न्याय हो सके
 
 
 
दूसरी तरफ आरोपी पक्ष की गायत्री यादव का कहना है की सोहनलाल के द्वारा यह धोखे से रजिस्ट्री कराई गई है यह हमारे मकान के दरवाजा और खिड़की को बंद कर रहे हैं

 

 

 

 


By - sagar tv news
02-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.