Sagar- मुहूर्त पर जली होलिका, देवरी में मोबाइल वाली मॉडर्न बुआ का दहन बना चर्चा का केंद्र

 

देशभर में होलिका दहन का पर्व इस वर्ष श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। निर्धारित मुहूर्त पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। हर गली-मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच लोगों ने बुराइयों के दहन और अच्छाई की जीत का संदेश दिया। मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी नगर में इस बार होलिका दहन खासा आकर्षण का केंद्र रहा। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस और प्रशासनिक अमला देर रात तक मुस्तैद नजर आया।

 

 

 

देवरी स्थित शिक्षा सदन चौराहे पर इस बार होलिका दहन का अनोखा स्वरूप देखने को मिला। यहां मोबाइल फोन थामे वायरल बुआ उर्फ मॉडर्न बुआ का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर दहन किया गया। आधुनिक दौर में मोबाइल की बढ़ती लत और सोशल मीडिया के प्रभाव पर कटाक्ष करते इस अनोखे पुतले ने लोगों का ध्यान खींच लिया। आयोजन स्थल पर मौजूद लोग इसे लेकर चर्चा करते नजर आए और कई लोगों ने इसे सामाजिक संदेश से जोड़कर देखा।

 

 

 

 

इस खास होलिका दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी एकत्रित हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। नगर में 30 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया, जहां लोगों ने परंपरागत विधि से पूजा कर अग्नि प्रज्वलित की और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होलिका की अग्नि में लोगों ने बुराइयों, अहंकार और सामाजिक कुरीतियों के नाश का संकल्प लिया। देवरी में मॉडर्न बुआ का दहन जहां मनोरंजन और आकर्षण का केंद्र बना, वहीं इसने बदलते समय और सामाजिक आदतों पर सोचने का संदेश भी दिया।


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.