चलती यात्री बस में मालिक ने महिला से की बदतमीजी, फोन करने पर भाग गया बस मालिक

 

चलती हुई यात्री बस में एक महिला के पास बस का ही मालिक आकर बैठ गया। जिसने पहले महिला के साथ बदतमीजी की। वहीं इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ भी की। घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र की है। जब कुछ देर बाद महिला ने अपने जीजा को फोन लगाया तो बस मालिक उतरकर भाग गया। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

 

 

 


बताया जा रहा है की दमोह के हटा थाना अंतर्गत एक महिला से चलती बस में छेड़छाड़ की घटना हुई। महिला ने आरोपी बस मालिक जो कंडक्टरी का काम भी करता है उस पर मामला दर्ज कराया है। यात्री बस बनवार, बांदकपुर, बनगांव होकर हटा की ओर आ रही थी। जानकारी के मुताबिक हटा थाना क्षेत्र की महिला बांदकपुर की तरफ से यात्री बस में आ रही थी। रास्ते में बस का मालिक आशिक खान जो उसी बस में कंडक्टर का काम भी करता है महिला की सीट पर आकर बैठ गया और छेड़छाड़ करने लगा।

 

 

 

 

महिला ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। तभी महिला ने अपने जीजा को फोन लगाया तो आरोपी बनगांव में बस से उतरकर भाग गया। बस चालक ने भी खतरा भांपते हुए आगे बस ले जाने में आनाकानी की तो महिला ने उसे बेकसूर बताते हुए हटा तक चलने के लिए कहा।
इसी बीच महिला ने अपने परिचितों को लुहारी में फोन कर दिया। जिन्होंने लुहारी में बस को घेर लिया और डायल 112 को फोन लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को ले जाकर थाने में खड़ा कर दिया। हटा में कोई महिला पुलिस विवेचक ना होने के चलते महिला को दमोह महिला थाना भेजा गया। यहां काफी देर इंतजार के बाद आरोपी बस मालिक आशिक खान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में शून्य पर मामला दर्ज कर डायरी हटा भेजी गई।

 

 

 

 

थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया वारिस ट्रेवल्स की यात्री बस में महिला बैठी थी। इसी दौरान बस कंडक्टर आशिक खान ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-


By - sagar tv news
03-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.