सागर- हजारों कार्यकर्ताओं संग मंत्री ने खेली होली, बुंदेली गीतों पर थिरके… दिया एकता और भाईचारे का संदेश

 

रंगों के पर्व होली पर सागर में राजनीतिक और सामाजिक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान बुंदेली गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर मंत्री और कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। सागर में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुंदेली अंदाज में “लाल रंग डारो, गुलाबी रंग डारो और रंग डालो केसरिया…” गीत गाकर माहौल को पूरी तरह रंगीन बना दिया। जैसे ही गीत की धुन बजी, मंत्री राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ झूमते नजर आए और पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं सागर ज़िला के उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर भी होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मंत्री राजपूत ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से समाज में एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खास बना दिया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

मंत्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने सभी से मिलकर जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा युवा नेता आकाश सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व महापौर अभय दरे और सागर ज़िला के उद्योगपति कुलदीप सिंह राठौर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे के रंग को और गहरा करने का संकल्प लिया।


By - sagar tv news
05-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.