ऐसी घटना ना पहले आपने कभी देखी होगी और ना कभी सुनी होगी...

 

सरेआम एक व्यक्ति की सनक देखने को मिली। पहले तो उसने एक युवक का बेरहमी से लोहे की रॉड से हमला कर मर्डर कर दिया। इसके बाद उसने कुछ ऐसा किया की आप सुनकर सन्न रह जाएंगे। उसने हथोड़े से युवक के सिर पर वार किये। इसके बाद उसका खून पीया और मांस भी खा गया। जी हाँ दिल को झखझोर देने वाली यह वारदात दमोह जिले से सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत समन्ना गांव में हुई इस वारदात को देखकर और सुनकर शायद यकीन न हो। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी। मृतक 16 साल का युवक भरत विश्वकर्मा है। जो भाई दूज पर अपनी बहन के यहां आया हुआ था।

 

 

 

 

वहीं को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। लेकिन लोगों ने उसे घेर लिया। उस पर जमकर पत्थर भी बरसाए गए। पुलिस टीम भी उसके पीछे थी। वह अपने हाथों में लोहे की रॉड लिए हुए था। जिस वजह से कोई भी पास जाने से कतरा रहा था। लेकिन कुछ देर बाद आखिरकार उसे पकड़ लिया गया। पहले तो गुस्साए लोगों ने उसकी हजामत बनाई। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

 

 


हैरानी की बात तो ये है की आरोपी ने अपनी पत्नी का भी मर्डर किया था। वह कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर आया था। और बाहर आते ही सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है की देहात थाना अंतर्गत समन्ना गांव में पत्नी के मर्डर करने के मामले में जेल से लौटे आरोपी ने 16 साल के युवक भरत विश्वकर्मा की जान ले ली। उस पर लोहे की रॉड से हमला कर हथौड़ा मार-मार कर बेरहमी से जान ले ली। पहले उसका खून पीया इसके बाद उसका मांस भी खा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना टीआई अमित गौतम समेत पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी को दबोचा और कार्रवाई शुरू की गई।
मामले में सीएसपी एच.आर पांडे ने जानकारी दी।


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.