ससुर को आया गुस्सा तो बहु पर कुल्हाड़ी से किया वार, किसी तरह पहुंची अस्पताल

 

एक ससुर को अपनी ही बहु पर गुस्सा आ गया। वो भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि ऐसा की उसने आव देखा न ताव और कुल्हाड़ी से बहु पर हमला बोल दिया। यही नहीं इससे पहले उसने अपने पोते से भी मारपीट की थी। हैरान कर देने वाली यह घटना दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र से सामने आई है। घायल बहु इस बात की शिकायत करने पुलिस थाने पहुंची थी। लेकिन उसकी हालत गंभीर थी लिहाजा पुलिस ने पहले उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद कार्यवाई किये जाने की बात कही। फिलहाल हटा सिविल अस्पताल में घायल बहु का इलाज जारी है।

 

 

 

 

दमोह जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। जिससे पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला हटा थाना क्षेत्र के गाँधी वार्ड से सामने आया है। जहां ससुर ने बहू पर कुल्हाड़ी से हमले कर उसे घायल कर दिया। गम्भीर हालत में घायल सीमा पटेल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया। जंहा उसका इलाज किया जा रहा है घायल सीमा का आरोप है कि सुबह दोज रख रही थी तभी ससुर ने विवाद किया। ससुर ने लड़के को मारा फिर उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
घायल किसी तरह हटा थाना पुलिस के पास पहुंची। जंहा से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल थाना पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।-


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.