सागर- लगातार बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ बोली इससे ऐसे बचा जा सकता है

 

युवतियों में लगातार सर्वाइकल कैंसर की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी को लेकर पूरे देश भर में एक मुहिम भी चलाई जा रही है। जिसके तहत 14 से 15 साल की युवतियों को निःशुल्क इसकी वैक्सीन भी लगाई जा रही है। वहीं सागर संभाग की क्षेत्रीय स्वास्थ्य निदेशक और वरिष्ठ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीना गिडियन का कहना है की सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाया जा सकता है। इसको लेकर विस्तार से जानकारी भी दी। उन्होंने बताया की यह गर्भाशय के मुख का कैंसर है। इसके लिए एक सिंगल डोज लगाया जाता है। देश भर में 14 से 15 साल की युवतियों को इसे निःशुल्क लगाया जा रहा है। डॉ. नीना गिडियन का कहना है की इसको लेकर कई भ्रांतियां हैं लोगों में तरह-तरह की अफवाहें हैं जिनसे उन्होंने बचने की बात कही।
देश भर में पहले स्थान पर ब्रेस्ट कैंसर है उसकी अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है लेकिन सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन बन चुकी है।

डॉ. नीना गिडियन ने बताया की क्या आपको पता है कि हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सकता है क्या आप चाहते हैं कि आपकी बेटियां सुरक्षित रहें। इससे बिल्कुल स्वस्थ हो जाएं। आगे उनका भविष्य सुखमय हो जाए वह स्वस्थ रहे खुश रहें। उन्होंने कहा की इस कैंसर से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक टीके का उद्घाटन किया है जिसका नाम है HPV वैक्सीन। यह एक सिंगल डोज लगता है और पूरे देश में 14 साल से 15 साल तक की बेटियों को लगता है। एक "यूविक" पोर्टल है उस पर रजिस्ट्रेशन कराकर जो भी पास में स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल है वहां से सिंगला डोज लगवाया जा सकता है।
सर्वाइकल कैंसर से मुक्त कराने सभी को अपनी-अपनी भागीदारी निभानी पड़ेगी।


By - sagar tv news
06-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.