Sagar- मामूली बात पर ले ली थी व्यक्ति की जान,चक्काजाम के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार

 

सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। कुल्हाड़ी से किये गए वार की वजह से उसकी जान चली गयी थी। वहीं मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

 

 

 


बता दें की खुरई देहात थाना क्षेत्र के खैजरा इज्जत गांव में 4 फरवरी को किसान का मर्डर किया गया था। मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया था। परिजनों की मांग थी की आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की खैजरा इज्जत गांव में रहने वाले अनिल यादव ने 4 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि उनके पिता भगवानदास यादव की गांव के ही जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव, नीरज यादव और करतार यादव नें खेत पर बारगा हटाने के विवाद पर से जान से मारने की नियत से मारपीट की गयी थी। जिससें उनके पिता भगवानदास यादव ने दम तोड़ दिया था। बेटे की रिपोर्ट पर से सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

 

 


खुरई देहात थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि एसडीपीओ के मार्गदर्शन में टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश की गई। जिसमें आरोपी जयराम यादव, केतार यादव, केदारनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं घटना में उपयोग की गयी एक लोहे की कुल्हाडी की जप्ती की गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें स्थानीय उप जेल भेज दिया गया है।------


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.