Sagar-नेशनल हाईवे पर अनकंट्रोल कंटेनर सड़क से उतरकर खाई में पलटा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया जहां नेशनल हाईवे 44 पर बमोरी तिराहा पर पार्सल से भारी कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा, जिसमें किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कंटेनर को काफी नुकसान पहुंचा है जो चार से 5 लाख तक का बताया जा रहा है यह घटना शनिवार की सुबह हुई है जहां एक वहां अचानक सामने से आ गया

 

जिसकी वजह से ड्राइवर कंटेनर से अपना कंट्रोल खो बैठा था इसी दौरान कंटेनर सड़क से उतरकर पेड़ से टकराया और फिर टायर फटने की वजह से पलट गया इसमें कंटेनर का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया सूचना मिलने के बाद हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और दोपहर के बाद क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा कराया गया और सुरक्षित जगह पर रखवाया है

मिली जानकारी के अनुसार पार्सल से भरा यह कंटेनर बेंगलुरु से चलकर गुड़गांव जा रहा था लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया


बता दे की सागर जिले में होली का त्यौहार आने के बाद से लगातार सड़क हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है 4 मार्च को सागर में मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 67 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी

 

 


By - sagar tv news
07-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.