Sagar-बीना के शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, विकलांग बनकर भीख मांगने वाला निकला चोर, दान पेटी तोड़कर ले गया लाखों रुपये

 

सागर जिले के बीना सिविल अस्पताल परिसर में स्थित धन्वंतरेश्वर शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोर ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये अपने बैग में भरकर फरार हो गया। खास बात यह है कि चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा उस समय हुआ जब एक महिला ने मंदिर में रखी दान पेटी का ताला टूटा हुआ देखा। महिला ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर के पुजारी को दी। पुजारी ने मंदिर समिति के सदस्यों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

जब पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चोरी की घटना 5 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की सामने आई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाफ पेंट और गहरे रंग की फुल शर्ट पहनकर मंदिर में घुसता है और अंदर से दरवाजा बंद कर लेता है।

इसके बाद वह आराम से बैठकर औजारों की मदद से दान पेटी का ताला तोड़ता है और उसमें रखे पूरे पैसे अपने साथ लाए बैग में भर लेता है। इसके बाद मौका पाकर वह मंदिर से बाहर निकल जाता है।

मंदिर के पुजारी चंद्रेश टोंटे के अनुसार पिछले करीब दो साल से मंदिर की दान पेटी नहीं खोली गई थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दान पेटी में करीब दो से ढाई लाख रुपये की चढ़ोतरी हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि चोर को पैसे से भरा बैग उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि फुटेज में दिखाई देने वाला यह शख्स कई दिनों से अस्पताल परिसर में विकलांग बनकर भीख मांग रहा था और उसी दौरान उसने मंदिर की रैकी कर इस वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा कर रही है।


By - sagar tv news
09-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.