Sagar-मैरिज गार्डन और आरओ प्लांट पर ताला, अनियमितताओं पर अधिकारी को नोटिस, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

 

सागर नगर निगम ने शहर में अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई परिसरों पर तालाबंदी की है। निगमायुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल ने शहर के विभिन्न वार्डों में निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए। दरअसल नगर निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क और दुकानों के किराए की बकाया राशि की वसूली के साथ-साथ आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उड़नदस्ता दल ने कई स्थानों पर निरीक्षण किया, जहां कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं।

 

 

 

 

तिली वार्ड में कैला माता मंदिर के पास विनय केशरवानी के परिसर में आवासीय भवन में आरओ वाटर प्लांट संचालित किया जा रहा था। इसके अलावा शासकीय भूमि पर ट्यूबवेल, घरेलू नल कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग और परिसर में गंदगी भी पाई गई। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने मौके पर ही परिसर को सील कर तालाबंदी की कार्रवाई की। इसी तरह अंबेडकर वार्ड में स्थित कन्हैया मैरिज गार्डन का मानचित्र और संपत्तिकर निर्धारण आवासीय पाया गया, जबकि वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इस मामले में भी निगम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मोतीनगर स्थित आदर्श मैरिज गार्डन के मामले में भी इसी तरह की अनियमितता सामने आने पर कार्रवाई की गई।

 

 

 

 

वहीं पंतनगर वार्ड में एक बेकरी प्रतिष्ठान को संपत्तिकर, जलकर और कचरा प्रबंधन शुल्क की बकाया राशि तत्काल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार कर सभी मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इन कार्रवाइयों के दौरान सामने आई अनियमितताओं को देखते हुए निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने संबंधित राजस्व अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

 

 

 

 

उड़नदस्ता दल के प्रभारी सहायक आयुक्त आनंद मंगल गुरु ने बताया कि आवासीय परिसरों में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने और घरेलू नल कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर उन्हें व्यवसायिक श्रेणी में परिवर्तित किया जाएगा और नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया कर जमा करें और भवन उपयोग संबंधी नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
10-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.