सागर- दुकानों में घरेलू नल कनेक्शन का खुलासा, नगर निगम की सख्त कार्रवाई, कनेक्शन काटे |SAGAR TV NEWS

 

सागर नगर निगम द्वारा बकाया करों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम की टीम ने शहर के कई वार्डों में जांच और वसूली की कार्रवाई की, जहां बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू नल कनेक्शन का उपयोग करते हुए नियमों का उल्लंघन पाया गया। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कटरा वार्ड, रामपुरा वार्ड, मोतीनगर वार्ड और जवाहरगंज वार्ड में नगर निगम की टीम ने बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क और दुकानों के किराए की वसूली के लिए कार्रवाई की।

 

 

जांच के दौरान गुजराती बाजार मेन रोड स्थित कई दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नल कनेक्शनों की जांच की गई। नगर निगम की जलप्रदाय टीम ने कनेक्शनों की साइज का परीक्षण किया, जिसमें यह सामने आया कि कई दुकानों में 1/2 इंच के घरेलू नल कनेक्शन स्वीकृत थे, लेकिन उनका उपयोग 1 इंच के व्यावसायिक कनेक्शन की तरह किया जा रहा था। नगर निगम की टीम ने मौके पर ही ऐसे कई कनेक्शनों को काटने की कार्रवाई की। राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान शास्त्री मार्केट, डॉ. सतनाम सिंह बिल्डिंग, लखीमचंद राजकुमार, प्रभात सिंह समैया, साहू आयरन ट्रेडर्स, बंगाली मिठाइयां, शिमला स्वीट्स एंड डेयरी, साहू ब्रदर्स सहित कई प्रतिष्ठानों में नियमों के विरुद्ध कनेक्शन पाए गए।

 

 

उन्होंने बताया कि इन सभी उपभोक्ताओं के नल कनेक्शनों का व्यवसायिक जलकर स्वीकृति की तारीख से निर्धारित किया जाएगा और उसके बाद अंतर राशि के साथ जुर्माना लगाकर वसूली की जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में करों की वसूली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों में भी इसी तरह की जांच और कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हलचल देखी जा रही है, वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
10-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.