Sagar -सिलेंडर को लेकर हाहाकार, होटल रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत !
कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रुकने से होटल व रेस्टोरेंट में जो एक-दो दिन का स्टॉक बचा था, वह भी अब खत्म होने की कगार पर है। होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि यदि अब सिलेंडर नहीं मिला तो शहर के आधे होटल व रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे। कुछ लोग जलाऊ लकड़ी व इलेक्ट्रिक उपकरण से काम चला रहे हैं लेकिन वे भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगे। वहीं गैस एजेंसियों के बाहर घरेलू उपभोक्ताओं की भी भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। दो तीन दिन से एजेंसियों के दफ्तर पर लोग सिलेंडर के लिए चक्कर काटते नजर आ रहे हैं.
जब से यह है बात सामने आई है कि गैस को लेकर देश भर में किल्लत हो गई है उपभोक्ता इस संकट से बचने के लिए पहले से ही इसके इंतजाम में लगे हुए हैं ग्रामीण क्षेत्रों में तो घरेलू सिलेंडर तक की सप्लाई टोटल बंद है
तिलकगंज स्थित एस गार्डन के संचालक राहुल चौबे ने बताया कि सिलेंडर की सप्लाई रुकने की वजह से शादी विवाह तक के आर्डर कैंसिल होने की नौबत आ गई है और खास करके कैटर्स के लिए कुछ समझ में नहीं आ रहा क्योंकि जिनके ऑर्डर बुकिंग दो तीन दिनों की ही है वह चाहे ब्लैक में मिले जैसा भी मिले सिलेंडर की व्यवस्था में लगे है नहीं तो उनके लाखों रुपए का नुकसान होने जा रहा है एक शादी में लगभग 70 80 लोग का रोजगार प्रभावित होगा, और जिन शादी को 10 15 दिन का समय है वह तो लगभग कैंसिल होने के मुहाने पर ही खड़ी है इसलिए उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडर की व्यवस्था करें