Sagar - दीपाली होटल के पास भीषण सड़क हादसा, कार चालक की मौत

 

सागर के बहेरिया रोड पर स्थित दीपाली होटल के पास गुरुवार को कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार दो युवक गंभीर घायल हुए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की जान चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कार क्रमांक एमपी 15 जेडएफ 8713 में सवार छुट्टू चौबे निवासी देवरी और पवन विश्वकर्मा निवासी रजाखेड़ी बहेरिया चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे जा गिरी।

 

 

 

 

दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। कार में सवार दो युवक गंभीर घायल हुए। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से बीएमसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम छुट्टू चौबे निवासी देवरी बताया जा रहा है। वहीं घायल पवन विश्वकर्मा का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

 

 

 

घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बनी। बहेरिया पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
12-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.