Sagar- भोपाल नागपुर की तरह सागर में ही होने लगा किडनी ट्रांसप्लांट
सागर का बंसल अस्पताल 35 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अपनी दक्षता, सटीकता और आप सभी के विश्वास के ज़रिए, ट्रांसप्लांट केयर को आगे बढ़ा रहा है। किडनी फेलियर के मरीजों में एक लंबी और बेहतर जिंदगी के लिए किडनी प्रत्यारोपण ही मुख्य विकल्प होता है, लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के लिए सागर संभाग के मरीजों का प्रदेश से बाहर इलाज करवाना आम बात होती थी, लेकिन बहुत ही कम समय में ही 35 किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला उच्च चिकित्सकीय संस्थान बंसल अस्पताल का सागर शहर में होना सागर संभाग के लिए गौरव की बात है।
बंसल अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट एवं गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग के प्रमुख डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि किडनी फेलियर के मरीजों को हफ्ते में दो से तीन बार डायलिसिस के लिए अस्पताल जाना होता है, खाने-पीने के परहेज अधिक होते हैं और जिंदगी बहुत लंबी नहीं होती, खर्चे के हिसाब से भी देखें तो लंबे समय में डायलिसिस का खर्चा किडनी ट्रांसप्लांट की तुलना में बहुत अधिक होता है, ऐसे में किडनी ट्रांसप्लांट इन मरीजों के लिए एक नई जिंदगी देने जैसा है। डॉ. गुप्ता ने बताया की बंसल अस्पताल सागर में प्रतिमाह 950+ डायलिसिस अभी तक कुल 15827 डायलिसिस एवं 35 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किये जा चु