Sagar-बाइक सवार दो स्कूली छात्रों के साथ अनहोनी, पेपर देकर लौट रहे घर

 


सागर के रहली थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमे 2 स्कूली छात्रों का दुखद निधन हो गया, और दो लोग घायल हो गए है ये घटना रहली के पिपरगौर-खिरिया रोड़ की है जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक पर सवार दो बच्चों की जान चली गई, और लोग गंभीर घायल है, ये अपने पेपर देकर स्कूल से लौट रहे थे,


जानकारी के अनुसार, रहली के पटना बुजुर्ग में स्थित क्राइस्ट कॉन्वेंट स्कूल में अभिजीत पिता राजेंद्र सिंह (15), विश्वजीत पिता राजेंद्र सिंह (11) और शिवाय पिता सोहन (10) निवासी पिपरगौर पढ़ाई कर रहे थे। उनकी वार्षिक परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार को पेपर दिलाने के लिए पिपरगौर के सरपंच राजेंद्र सिंह अपने बेटे अभिजीत, विश्वजीत और भतीजे शिवाय को स्कूल लेकर परीक्षा दिलाने गए थे।

स्कूल में पेपर होने के बाद वापस घर लौट रहे थे, तभी पिपरगौर के पास सामने से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। घटना में गंभीर चोटे लगने से विश्वजीत और शिवाय की मौत हो गई। वहीं सरपंच पिता राजेंद्र सिंह और बेटा अभिजीत गंभीर घायल हुए। घायलों को रहली स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। एक्सीटेंट में विश्वजीत और शिवाय की मौत हो गई।


दुर्घटना में मृत हुआ छात्र शिवाय अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की मौत करीब 5 साल पहले हो चुकी थी। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। घायल अभिजीत कक्षा 9वीं की पढ़ाई कर रहा है। वहीं मृत विश्वजीत कक्षा 7वीं और शिवाय कक्षा चौथीं की पढ़ाई कर रहा था। मामले में पुलिस ने शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया है। ड्राइवर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश की जा रही है।


By - sagar tv news Sagar-बाइक सवार दो स्कूली छात्रों के
13-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.