सागर- गैस की किल्लत पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस! खाली सिलेंडर सिर पर रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 

गैस सिलेंडर की किल्लत और एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता खाली सिलेंडर लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मध्यप्रदेश के सागर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर लोगों में बढ़ते आक्रोश के बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर पैदल सड़कों पर निकले और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

कई कार्यकर्ता अपने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताते नजर आए। उनका कहना था कि शहर में गैस की भारी किल्लत है और एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। महेश जाटव ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल बढ़ा दिया गया है और सप्लाई भी बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था भी पूरी तरह फेल हो चुकी है, जिसके कारण लोगों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की तैयारियों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि देश में संकट की स्थिति में भी सरकार के पास पर्याप्त भंडारण व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण आम लोगों को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता अमितराम दुबे ने कहा कि जनता गैस की समस्या से त्राहिमाम कर रही है, लेकिन सरकार इस संकट के समय भी मुनाफा देखने में लगी हुई है। वहीं मुकुल पुरोहित ने भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई और गैस की कमी से आम आदमी की रसोई पर बड़ा असर पड़ रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर, पार्षद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर गैस की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


By - sagar tv news
13-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.