Sagar- ड्राइवर को आया नींद का झोंका,फेंसिंग तोड़ते हुए खेत में जा पहुंचा हार्वेस्टर
सागर जिले के खुरई में उस समय एक बहुत बड़ी घटना होने से टल गयी। जब नींद की झपकी आने के बाद एक हार्वेस्टर अनियंत्रित होकर पेड़ और खेत की तार फेंसिंग को तोड़ते हुए खेत में जा पहुंचा। इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए। अगर कोई इसकी चपेट में आ जाता तो बचना मुश्किल था। गनीमत रही की ड्राइवर और उसके साथ के साथ कोई घटना नहीं हुई। वहीं किसी तरह की अन्य कोई जनहानि इस दौरान नहीं हो पाई। यह पूरी घटना सागर जिले के खुरई-बीना रोड पर स्थित निर्तला के पास से सामने आई है।
बताया जा रहा है की नेशनल हाईवे पर स्थित निर्तला के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक एक हार्वेस्टर खुरई से बीना की तरफ जा रहा था। तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और वह सड़क किनारे लगे पेड़ और सुदीप दुबे के खेत की तार फेंसिंग को तोड़ते हुए खेत में जाकर खड़ा हो गया। हार्वेस्टर चालक और उसका सहयोगी बाल-बाल बच गए। यदि हार्वेस्टर पलट जाता या उस समय कोई वाहन चपेट में आ जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शी शिवराज राय ने बताया कि हार्वेस्टर चालक को अचानक से नींद की झपकी आ गई और हार्वेस्टर सड़क किनारे लगे पेड़ों और खेत की तार फेंसिंग को तोड़ते हुए खेत में जा पहुंचा। गनीमत रही कि उस दौरान कोई वाहन नहीं निकल रहा था। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। यह पूरा वाक्य रात के समय हुआ अगर दिन या देर शाम ऐसा होता तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।------