गैस सिलेंडर की परेशानी के बीच प्रभारी कलेक्टर खुद पहुंचे एजेंसियों में,बोले समय पर मिले सिलेंडर

 

इन दिनों LPG गैस सिलेंडरों को लेकर काफी बवाल सा मचा हुआ है। आलम ये है की काफी जगहों पर पिछले कुछ दिनों से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही थीं। कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। जिससे व्यवस्था को लेकर आम जनता में नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं एमपी के दमोह में प्रभारी कलेक्टर अनिल राठौर एक्शन मोड में नज़र आये।

 

 

 

 

परेशानियों को देखते हुए उन्होंने इस मामले को प्राथमिकता में लेते हुए सीधे जमीनी स्तर पर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों को साफ़ निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों के वितरण में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की प्रशासन की ओर से एजेंसियों को वितरण व्यवस्था व्यवस्थित करने, भीड़ नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को निगरानी रखने के लिए भी कहा गया है ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था में जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा और लोगों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी।


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.