सागर- बिजली के झूलते तारों से निकली चिंगारी और कटी हुई फसल हो गयी स्वाहा | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए। जिस वजह से चिंगारी निकली और खेत में थ्रेसर होने रखी कटी हुई फसल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। और तकरीबन दो एकड़ में रखी हुई फसल जलकर ख़ाक हो गयी। जिससे किसान को काफी नुक्सान हो गया। यह पूरी घटना शाहगढ़ थाना क्षेत्र के बट्टबाहा गांव से सामने आई है।

 


ग्रामीणों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की वजह से आग फैलने से रोकी गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते आग को बुझा लिया गया। जिससे वह और ज्यादा फ़ैल नहीं पाई। अगर ज़रा और देर होती तो आसपास खेतों में रखी हुई फसल भी स्वाहा हो जाती।

 

 

बताया जा रहा है की बट्टबाहा में दोपहर के समय 11 KV हाईटेंशन बिजली के झूलते तारों के तेज हवा से टकराने पर चिंगारी निकली। जो कटी हुई फसल पर गिरने से उसमें आग लग गई। जिससे रद्धू यादव और रामनाथ यादव की 2 एकड़ की कटी फसल जलकर खाक हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग को बुझाने की कोशिश की साथ ही तत्काल नगर परिषद शाहगढ़ की फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गयी। जहां दमकल के ड्राइवर प्रमोद दुबे तत्काल बट्टवाहा पहुंचे और आग पर काबू पाया।

 


ग्रामीणों की माने तो तत्काल फायर ब्रिगेड न पहुंचती तो और ज़्यादा नुकसान हो सकता था।
इसको लेकर बट्टवाहा सरपंच काशीराम यादव ने बताया की आग लगने की वजह से फसल जल गयी। जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है। शासन की तरफ से मुआवजा मिलना चाहिए।

 

 


By - sagar tv news
14-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.