Sagar - शादी समारोह में कहासुनी से बिगड़ी बात, पिता पुत्र को बनाया निशाना, पिता की ऑन द स्पॉट डेथ

 

सागर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें पांच लोगों ने पिता पुत्र पर हमला किया था जिसमें पिता की मौके पर ही जान चली गई और बेटा अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष कर रहा है यह घटना सिरोंजा के पास फोर लाइन की है मिली जानकारी के अनुसार बबलू पांडे का शादी समारोह में अनिल पांडे और उनके परिवार के लोगों के साथ विवाद हो गया था

 

 

 

इसके बाद बबलू पांडे अपने घर आ गए लेकिन इनके छोटे भाई प्रदीप पांडे और भतीजा रचित पांडे विवाद की सूचना मिलने के बाद उस शादी समारोह में जा रहे थे, लेकिन उसे समझ से लगभग 300 400 मीटर दूर फोर लाइन पर ही अनिल पांडे, अभय पांडे, प्रथम दुबे और दो नाबालिको ने हमला कर दिया, जिससे प्रदीप पांडे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई और बेटा रचित घायल है सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनको अस्पताल में भर्ती कराया.

 

 

 


मृतक प्रदीप पांडे के बड़े भाई बबलू ने बताया कि उनका उस परिवार से 20-25 साल पुराना विवाद चल रहा है, और शनिवार को वह उस परिवार में आयोजित शादी समारोह में गए थे जहां पर विवाद हुआ था लेकिन घर वालों ने वहां से पड़कर मुझे अपने घर ले आए थे और फिर रात में पुलिस के माध्यम से पता चला कि मेरे छोटे भाई को इन लोगों ने मार डाला है

 

 

 


सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया की फोर लाइन पर मर्डर की यह घटना हुई है शादी समारोह में विवाद हुआ था अभी जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं उनको राउंडअप किया जा रहा है


By - sagar tv news
15-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.