Sagar -चना टोरिया की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, एक दर्जन फायर गाड़ियां पहुंची व्यापारियों की उड़ी नींद
सागर के इंडस्ट्रियल एरिया सिदगुवां में बीती रात एक फैक्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते इसमें विकराल रूप धारण कर लिया आज की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी या घटना रात करीब 12:00 बजे की है सूचना मिलने के बाद बहरिया मकरोनिया सागर शाहपुर गढ़ाकोटा एसबीएन यूनिवर्सिटी से करीब आधा दर्जन फायर गाड़ियां पहुंची काफी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका इसके बाजू में ही केमिकल के बड़े-बड़े टैंकर और कृषि यंत्रों से जुड़ी यूनिट भी थी जिसकी वजह से दूसरे व्यापारियों की भी नींद उड़ गई थी
मिली जानकारी के अनुसार chanatoriya में सौरभ जैन कबाड़ी की प्लास्टिक का बड़ा की फैक्ट्री है जहां पर आधी रात में अचानक धुएं का गुबार दिखाई दिया और कुछ ही समय में यहां पर आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई देने लगी थी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई कंट्रोल रूम में आसपास की सभी फायर गाड़ियों को अलर्ट करते हुए मौके पर भेजा जहां करीब 2 घंटे की मेहनत के बाद इस क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली अगर इसको समय पर कंट्रोल नहीं किया जाता तो आसपास की कई फैक्ट्रियां इसकी चपेट में आ सकती थी
हालांकि यहां पर उद्योग यूनिट लगाने वाले लोगों का यह भी आरोप है कि जब-जब एमपीआईडीसी के अधिकारियों के साथ बैठकर हुई तब तब उन्हें इस बात के बारे में जानकारी दी गई की इस क्षेत्र में प्लास्टिक की फैक्ट्री है जो किसी दिन तबाही का कारण बन सकती है लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और एक बार उनकी अनदेखी के चलते बड़ी घटना होने से टल गई