Sagar - नगर निगम में टैक्स जमा करने उमड़ी भीड़, एक ही दिन में करोड़ों की राशि जमा की

 

सागर नगर निगम में 14 मार्च को 2 करोड़ 15 लाख का टैक्स जमा किया गया है 14 मार्च को हुई लोक अदालत में शहर के नागिरकों ने बकाया टैक्स जमा किया हैं, इसके लिए शनिवार देर रात तक काउंटर खुले रहे। टैक्स जमा किया जाता रहा। हालांकि अभी भी टैक्स की बड़ी राशि बकाया है। टैक्स जमा करने के लिए पुरानी बिल्डिंग में शिवाय काउंटर की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी

 

 

 

यहां लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ा, यहां तक की यह भी व्यवस्था नहीं की गई थी कि कौन सी लाइन कौन से काउंटर तक कौन सा टैक्स भरने के लिए जाती है इसलिए लोगों को दूसरी तीसरी बार तक लाइन बदल बदल कर दो दो घंटे एक्स्ट्रा समय देना पड़ा साथ ही भीषण गर्मी में पानी तक की व्यवस्था नहीं थी जिससे लोग नाराज नजर आए

 

 

 

नगर निगम बकाया वसूली अभियान चला रहा है। इसी कारण मार्च के अवकाश के दिनों में भी शहरवासियों के लिए कर जमा करने के काउंटर खोले जा रहे हैं। लोग नगर निगम का संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया समेत अन्य सभी करों की राशि जमा करा सकते हैं।

 

 

 


नगर निगम का टैक्स जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय है। इसके बाद अतिरिक्त अधिभार और दोगुनी कर राशि जमा कराने की कार्रवाई की जा सकती है। लोग लोक अदालत के बाद वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी बकाया कर जमा करके अतिरिक्त अधिभार और दोगुनी कर राशि की कार्रवाई से बच सकते हैं। शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद यह राशि दो गुना हो जाएगी। वसूली के लिए निगम ने इस बार महिला ब्रिगेड भी बनाई है। यह दल बकायादारों के पास जाकर वसूली कर रहा है। कर वसूली की रोज समीक्षा भी की जा रही है।


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.