सागर- 8 करोड़ से बनेंगी सड़कें, जलभराव रोकने नालों का निर्माण, महापौर परिषद बैठक में बड़े फैसले

 

मध्यप्रदेश के सागर शहर के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की महापौर परिषद की अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर के विकास, जलभराव की समस्या और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। यह बैठक सागर नगर निगम में महापौर संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री सहित एमआईसी सदस्यों और अधिकारियों की मौजूदगी रही। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद बड़े निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

 

 

इसके साथ ही बरसात के दौरान होने वाले जलभराव को रोकने के लिए शहर के कई स्थानों पर नालों का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक टॉयलेट निर्माण की भी स्वीकृति दी है। बैठक में बिना अनुमति संचालित हो रहे मैरिज गार्डनों पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला भी लिया गया। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जो अनाधिकृत और अपंजीकृत मैरिज गार्डनों की जांच कर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत 109 पात्र हितग्राहियों की सूची को भी परिषद ने मंजूरी दी। शहर में सौंदर्यीकरण, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, टॉयलेट निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाओं की प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

 

 

बैठक में नगर निगम के बकाया करों की वसूली, कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और आवारा कुत्तों के बधियाकरण व टीकाकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। नगर निगम की इस बैठक को शहर के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन योजनाओं के लागू होने से सागर शहर की सड़कें, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

 

 


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.