जिला कोर्ट में धमाके से हड़कंप! कोर्ट नंबर-2 के बाहर तेज विस्फोट, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

 

मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हुए तेज धमाके ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। कोर्ट नंबर-2 के सामने हुए इस विस्फोट के बाद न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना जबलपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय जबलपुर परिसर की बताई जा रही है। मंगलवार को अचानक कोर्ट नंबर-2 के सामने जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनते ही अदालत परिसर में मौजूद लोग घबरा गए।

धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में अधिवक्ता और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेरते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट किस कारण से हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

इस घटना के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अदालत जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना होना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर परिसर में एक व्यक्ति भ्रूण लेकर पहुंच गया था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। ऐसे में ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जिला अधिवक्ता संघ ने भी मामले को गंभीर बताते हुए सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इस धमाके के बाद अदालत परिसर की सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।


By - sagar tv news
16-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.