सागर- खेतों में आग का कहर, 10 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले में आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में शॉर्ट सर्किट की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 10 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से कई किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। यह घटना सागर जिले के देवरीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूंगरिया में सोमवार दोपहर हुई। बताया जा रहा है कि खेतों के पास से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गई।

 

 

 

कुछ ही देर में आग तेजी से फैलती हुई आसपास के खेतों तक पहुंच गई और गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने बाल्टियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

 

 

 

 

लेकिन तब तक लगभग 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस आगजनी में ग्राम मुडे़री के कई किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिन किसानों की फसल जली है उनमें बिहारीलाल कुर्मी, राजमणि कुर्मी, प्रदीप विश्वकर्मा, रामवती, संतोष विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, सीताराम विश्वकर्मा, विमला बाई सेन, तुलसीराम, अनीता, धनीराम और रामदास विश्वकर्मा शामिल हैं। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने देवरी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं किसान उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्द राहत और मुआवजा मिल सकेगा।


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.