Sagar- इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, आँखों के सामने लाखों का सामान जल गया

 

सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में स्थित एक दुकान में अचानक से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आग बुझाई जाती तब तक पूरी दुकान जलकर ख़ाक हो चुकी थी। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फ्रिज,कूलर,अलमारी और पलंग समेत अन्य लाखों रूपये कीमत का सामान जल गया। बताया जा रहा है की घटना रजवांस से सामने आई है। जहां एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी थी। जिससे दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची थी। लेकिन आग तब तक आग में सब कुछ जलकर राख हो गया था।

 

 

 

बताया गया की रजवांस के मुख्य रोड स्थित एमजीबी बैंक की शाखा के सामने राम अवतार राजपूत की सिद्धि विनायक इलेक्टिकल्स की दुकान में धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने दुकान संचालक को तत्काल फोन लगाया। साथ ही दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर नगर परिषद बरोदिया कलां का अग्निशामक वाहन पहुचा। जहां आग पर काबू पा लिया गया।

 

 

 

दुकान संचालक राम अवतार राजपूत के मुताबिक उन्होंने अपनी दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दुकान में लगे ताले तोड़े और पानी से बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दुकान के दो कमरों में रखा सामान जल चुका था। जिनमें दो फ्रिज, एक वॉशिंग मशीन, सात कूलर, तीन अलमारी, पांच ड्रेसिंग टेबल, एक पलंग, लैपटॉप, प्रिंटर, एक सोफा सेट, 12 टच मोबाईल, कीपैड फोन 5, मिक्सी, जूसर टीवी, समेत अन्य सामान जल गया था। जिसकी कीमत करीबन नौ लाख रूपये बताई जा रही है। पीड़ित ने घटना की सूचना बांदरी पुलिस थाना में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की है।------


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.