सागर- सड़क का घटिया निर्माण, ठेकेदार पर धमकाने के आरोप, तालाब से डाल रहा मुरम | SAGAR TV NEWS |

 

सड़क का निर्माण तो किया जा रहा है लेकिन घटिया निर्माण किया जा रहा। यही नहीं तालाब से अवैध तरीके से मुरम खनन कर सड़क में लगाई जा रही है। मामला सागर जिले के बीना के निवारी गांव का है। जहां लोगों ने ठेकेदार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल बीना विधानसभा के निवारी गांव से बसाहरी तक करीब ढ़ाई किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया है। साथ ही पंचायत में स्थित कांसिया तालाब से अवैध तरीके से मुरम खनन कर सड़क निर्माण के कार्य में लगाए जाने का आरोप भी लगाया। सरपंच ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।

 

 

ग्रामीण क्षेत्रों में बनाई जा रही सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान अधिकारियों द्वारा कभी भी मॉनिटरिंग नहीं की जाती। इसलिए ठेकदारों द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जाता है। ठेकेदार घटिया निर्माण करते हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों और वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। इसी तरह का यह मामला सामने आया। जहां निवारी गांव से बसाहरी तक करीब 2.5 किलोमीटर की सड़क 283.71 लाख की लागत से बन रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के कार्य में ठेकेदार गिट्टी सही तरीके से नहीं डाल रहा है। साथ ही न तो बेलन सही तरीके से चला रहे हैं और न ही पानी सही तरीके से डाला जा रहा है। कुल मिलाकर सड़क का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है।

 


ग्रामीणों का कहना है की सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। करीब डेढ़ महीने से काम लगा हुआ है। पुलिया अधूरी डली हुई है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ग्राम पंचायत निवारी में ही कांसिया तालाब है। जहां से सड़क निर्माण ठेकेदार काफी लंबे समय से मिट्टी की खुदाई कर रहा है। इसका उपयोग वह ग्राम पंचायत में ही बन रही सड़क में कर रहा है। शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। साथ ही थाने में झूठी शिकायत की जाती है।

 

 

 


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.