CM मोहन यादव की सख्त चेतावनी, बोले अब नहीं चलेगी लापरवाही, किसान पहले, किसान अंतिम | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश में “कृषक कल्याण वर्ष 2026” को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। भोपाल में आयोजित एक अहम बैठक में उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों की कड़ी क्लास लेते हुए साफ कहा—अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, हर योजना का लाभ अंतिम किसान तक पहुँचना ही चाहिए। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि “कृषक कल्याण वर्ष” सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव का संकल्प है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी योजना को कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसका लाभ हर गांव, हर किसान तक पहुँचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर सीधे किसानों के खाते में पहुंचे, इसमें किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हर जिले, ब्लॉक और गांव में योजनाओं की जानकारी सरल और समझने योग्य भाषा में किसानों तक पहुंचाई जाए।

 

 

सीएम ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को नई तकनीक से जोड़कर उनकी पैदावार बढ़ाई जाए, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हो सके। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं, नई तकनीकों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना था, ताकि वे भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

 

 

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 को प्रदेश में “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। कुल मिलाकर, सरकार अब किसानों को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है… लेकिन असली परीक्षा होगी—जब ये योजनाएं जमीन पर दिखेंगी।

 

 


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.